फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पार्टी का सिंबल ठुकराया, जनता ने गले गलाया

पार्टी का सिंबल ठुकराया, जनता ने गले गलाया

Sun, 03 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
पार्टी का सिंबल ठुकराया, जनता ने गले गलाया
पार्टी का सिंबल ठुकराया, जनता ने गले लगाया
विज्ञापन

- देवा, फतेहपुर व रामनगर प्रत्याशियों ने ठुकरा दिया था सपा का सिंबल
बाराबंकी। पार्टी का सिंबल ठुकराने केे बाद भी जनता ने जो फैसला सुनाया वह आश्चर्य चकित करने वाला है। जनता ने पार्टी को नहीं प्रत्याशी को ही तवज्जो दिया। यही कारण है कि पार्टी का सिंबल ठुकराने के बाद भी जनता ने उन्हें गले लगाया है। फतेहपुर नगर पंचायत में आजादी के बाद से एक ही परिवार का वर्चस्व है। इस बार भी जनता ने उन्हीं के परिवार के एक सदस्य पर भरोसा जताया है। रामनगर और देवा में भी प्रत्याशियों ने पार्टी का सिंबल के बजाय निर्दलीय चुनाव लडने का फैसला किया तो जनता ने भी उनपर भरोसा जताया।

नगर निकाय चुनाव में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे साहबे आलम वारसी ने भले ही समाजवादी पार्टी की ओर से दिए गए सिंबल को ठुकरा दिया हो, मगर जनता ने तो उन्हें एक बार फिर से गले लगाकर साफ कर दिया कि वह सिंबल नहीं व्यक्तित्व की जीत के पक्षधर हैं। 12285 मतदाताओं वाली नगर पंचायत देवा को सपा का गढ़ माना जाता है यहां पर विधानसभा व लोकसभा चुनाव में अधिकतम वोट समाजवादी पार्टी के पक्ष में जाता रहा है। इस बार निकाय चुनाव में अपना सिंबल देने वाली समाजवादी पार्टी ने भी निवर्तमान चेयरमैन साहबे आलम वारसी को सपा का सिंबल दिया था। लेकिन बाद में अपरिहार्य कारणों से साहबे आलम ने सिंबल ठुकरा दिया था और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर ऐतिहासिक जीत दोबारा दर्ज की। फतेहपुर नगर पंचायत में आजादी के बाद से ही एक ही परिवार के सदस्य नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर काबिज रहे हैं। मोहम्मद मशकूर दो बार चेयरमैन रहे। नगर अध्यक्ष की महिला सीट होने के बाद मोहम्मद मशकूर ने पत्नी रेशमा मशकूर को प्रत्याशी बनाया लेकिन सपा का सिंबल लेने से मना कर दिया। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडने का फैसला किया और 2 हजार 445 वोटों से जीत हासिल की। रामनगर में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बद्री विशाल त्रिपाठी ने सपा से टिकट लेने से इंकार कर दिया। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े और पूर्व चेयरमैन रहे भाजपा के प्रत्याशी रामसरन पाठक को 345 मतों से हराया। प्रत्याशियों ने सिंबल ठुकरा दिया तो जनता ने उन्हेें गले लगा लिया। मतदाताओं की नजर में सिंबल की जगह व्यक्तित्व, चेहरा व काम दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed