{"_id":"6aea482c9e3cd9604f03be43","slug":"30-kg-of-substandard-paneer-found-destroyed-barabanki-news-c-315-1-slko1014-183603-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: घटिया मिला 30 किलो पनीर, कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: घटिया मिला 30 किलो पनीर, कराया नष्ट
Wed, 04 Nov 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 15 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 10 नमूने भरकर जांच को भेजे गए।
30 किलो घटिया पनीर मिलने पर नष्ट कराया गया। इस दौरान करीब 14 हजार रुपये की खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। एफएसडीए के सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रामसनेहीघाट तहसील के अहमदपुर टोल प्लाजा पर खाद्य पदार्थों का परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की गई। इस दौरान आसपास की दुकानों से दूध, दही, खोया और पनीर के नमूने लिए गए। दूषित पाए जाने के कारण लगभग 30 किलोग्राम पनीर मौके पर नष्ट कराया गया। ग्राम छुलिहा स्थित राजेश वर्मा की पनीर डेयरी से भी पनीर और दूध के नमूने लिए गए।
सिरौलीगौसपुर के मरकामऊ स्थित जीशान मिष्ठान भंडार से पेड़े का नमूना लिया गया। वहीं जय भोले स्वीट्स शॉप पर एक्सपायरी चॉकलेट, बेकरी रस्क, बादाम, सॉस और कोल्ड ड्रिंक समेत करीब पांच हजार रुपये की सामग्री नष्ट कराई गई।
विज्ञापन
नवाबगंज के माती बाजार स्थित यादव स्वीट्स से खोया तथा सफेदाबाद स्थित मां वैष्णो स्वीट्स से दूध बर्फी का नमूना लिया गया। हिन्द मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल की कैंटीन से पेयजल का नमूना भी जांच के लिए संग्रहित किया गया।
बाक्स
साफ-सफाई के दिए निर्देश
देवा मेला क्षेत्र में दुकानदारों को साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। विभाग ने लोगों से चटक रंगों वाली मिठाइयों से परहेज करने तथा खरीदारी के समय दुकानों की स्वच्छता पर ध्यान देने की अपील की।