फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   290, including eight Muslim prisoners are keeping Navratri fast

आठ मुस्लिम समेत 290 बंदी रख रहे नवरात्र व्रत

Sun, 18 Oct 2015 11:51 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
‘जो रब है वही राम है’ का संदेश देने वाले देवा के हाजी वारिस अली शाह बाबा के इस जिले में हर जगह हिंदू, मुस्लिम एकता का जो सौहार्र्द देखने को मिल रहा है वह अपने आप में किसी मिसाल से कम नहीं है। हिंदुओं के पवित्र त्यौहार नवरात्र में मुस्लिम बंदी भी व्रत रख रहे हैं। जेल में इस समय आठ मुस्लिम बंदियों समेत 290 हिंदू बंदी/कैदी नवरात्र का व्रत रख रहे हैं। जेल प्रशासन इनके खानपान का इंतजाम कर रहा है।
विज्ञापन



नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा करने से हर किसी की मुराद पूरी होती है। हिंदु समाज के लोग लगातार दस दिन तक नवरात्र का व्रत रखकर मां की आराधना करते हैं। जनपद की जेल में इन दिनों कुल 290 बंदी/कैदी नवरात्र का व्रत रख रहे हैं। खास बात ये है कि इन बंदी/कैदियों में आठ मुस्लिम हैं। वहीं अन्य 282 हिंदू हैं। इससे यहां की जेल इन दिनों हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बनी हुई है।
विज्ञापन


व्रत में इन बंदियों को प्रतिदिन आलू, दूध, केला, चीनी व मूंगफली दी जा रही है। जिन मुस्लिम बंदियों ने नवरात्र का व्रत रखा है उनमें मुर्तजा, कय्यूम, इरफान, शफीक, अरमान, शकील, जान मोहम्मद आदि शामिल हैं। जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि 290 बंदी/कैदियों ने नवरात्र का व्रत रखा है। व्रत रखने वालों मेें आठ मुस्लिम बंदी शामिल हैं जो प्रतिदिन व्रत रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed