फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   28 BLOs who performed excellent work were honored.

Barabanki News: सम्मानित किए गए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 28 बीएलओ

Thu, 27 Nov 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 27 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
28 BLOs who performed excellent work were honored.
बाराबंकी। एसआईआर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 28 बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में सम्मानित किया। जिन बीएलओ को सम्मानित किया गया है, उन्होंने गणना प्रपत्र वितरण, संकलन और डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

डीएम ने उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया चुनावी व्यवस्था का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें बीएलओ की भूमिका निर्णायक होती है। चयनित बीएलओ ने निर्धारित समय से पहले और पारदर्शी तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य करके लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय योगदान दिया है। उन्होंने जिले के सभी बीएलओ से अपील की कि वे इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठता, समय बद्धता और सटीकता के साथ कार्य करते हुए अपने-अपने लक्ष्यों को पूर्ण करें तथा एसआईआर-2026 अभियान को सफल बनाने में पूरी प्रतिबद्धता से योगदान दें। इस मौके पर एडीएम निरंकार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
इन बीएलओ को किया गया सम्मानित
जिलाधिकारी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में कुर्सी विधानसभा से सुभाष चंद्र, संध्या देवी, नीलम सोनी, आकाश वर्मा, सुभाष चंद्र ट्यूबवेल ऑपरेटर, लालजी, शशि कला कुमारी, को बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इसी प्रकार रामनगर विधानसभा से बीएलओ नेहा, अविरल श्रीवास्तव और सदर विधानसभा से रेनू वर्मा को सम्मानित किया गया। जैदपुर विधानसभा से जयकेश कुमार, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार, दिनेश कुमार को बेहतरीन कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। दरियाबाद विधानसभा से अशोक कुमार, सुमन, फूल कुमारी, रोहित उपाध्याय और भूपेंद्र कुमार वर्मा को प्रशस्ति पत्र दिया गया। हैदरगढ़ विधानसभा से जितेंद्र कुमार, सुमन लता वर्मा, आलोक कुमार सिंह, पूनम वर्मा, प्रवेश कुमार, रोहित वर्मा, अर्जुन, रामराज सिंह, राजकुमार गुप्ता को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed