{"_id":"8299fee4ce0d7dc70bc2b7df5947734f","slug":"27-students-ill-from-eating-biryani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरयानी खाने से 27 छात्र बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिरयानी खाने से 27 छात्र बीमार
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
थाना टिकैतनगर क्षेत्र के टिकवाऊ में स्थित अलजमियातुर रजबिया गैसुलवलूम अरबी कॉलेेज के मदरसा के छात्रों की दावत गांव के ही फकीर के यहां पर थी। वहां पर तीजा के अवसर पर बिरयानी खिलाने का प्रोग्राम था। जहां मदरसे के मौलाना समेत 27 छात्र तीजा में शामिल होने गये थे।
विज्ञापन
रात में करीब 10 बजे लोग तीजा में बिरयानी खाकर लौटे तो इनकी हालत बिगड़ गयी। मौके पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैतनगर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीके मौर्या, डॉ. रामरतन ने टीम के साथ इलाज शुरू किया। हालत में सुधार न होने से इनको सीएचसी में भर्ती कराया गया। इनमें छह की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
ये हुए बीमार
बिरयानी खाने से जाकिब अली (45), साहिद (9), आलम (13), इस्लाम (8), साफिया (9), मकसूद (22), रेहान (20), सरताज (18), सादाब (21), महताब (12), सान मोहम्मद (23), आदिल (10), निस्मामुद्दीन (18), अतीक (16), अरषद (22), अब्दुल (22), मुख्तार (20), अब्दुल वहीद (12), अफजल (13), साहीम (15), अमिर (13), सफीक (18), युसूफ (16), सादाब (16), जीशान (14), आदिल (17), मो. आमिर (18) सहित 27 लोग भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन