फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   25 more infected including women health workers

महिला स्वास्थ्य कर्मी सहित 25 और संक्रमित

Thu, 08 Oct 2020 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
25 more infected including women health workers
बाराबंकी। जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीएचसी सूरतगंज मढ़ी में तैनात एक महिला कर्मचारी समेत 25 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रखते हुए प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले एक पखवाड़े से जिले में कोरोना के मरीजों का ग्राफ गिरता जा रहा है। जिले में 17 सितंबर से अब तक 1095 मरीज पाए गए हैं, जबकि 1750 ठीक होकर घरों को जा चुके हैं। इसके बाद भी आए दिन कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार सीएचसी सूरतगंज अंतर्गत मढ़ी की एक महिला स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमण की चपेट में आ गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा अलमापुर तीन, अशोक नगर में तीन, बालाजी पब्लिक स्कूल में दो, सोमैयानगर के बाबुलपुर, पुरनिया मरकामऊ, त्रिवेदीगंज के मुुज्जफरपुर, तहसील रामसनेहीघाट के निकट, दरियाबाद के इमलिहा, देवीगंज चौराहा, सदरुद्दीनपुर, सूरतगंज, रहटा रानी बाजार, डिगसरी थाना असंद्रा, कानून गोयान, बेलखा में एक-एक कोरोना मरीज समेत कुल 25 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखते हुए प्रोटोकॉल के तहत कार्यवाही करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed