फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   25 corona patient in barabanki

12 टोल कर्मी, 6 पीएसी जवान समेत 25 और मिले कोरोना पाजिटिव

Mon, 06 Jul 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
25 corona patient in barabanki
बाराबंकी। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले के 25 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इनमें टोल प्लाजा कर्मी, पीएसी जवान, आशा बहू और दो सगी बहनें शामिल हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही वार्ड और गांव की सीमाओं को सील करते हुए परिवार के 52 लोगों को होम क्वारंटीन करा दिया गया है।
विज्ञापन

अयोध्या लखनऊ हाईवे स्थित अहमदपुर टोल प्लाजा पर कार्य करने वाले 12 और कर्मचारी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी पीड़ितों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी कर्मचारी गैर जनपदों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। टोल प्लाजा के मैनेजर एएस चौहान ने बताया कि अयोध्या के रहने वाले दो कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद अन्य कर्मचारियों की रैंडम जांच कराई गई थी। सोमवार 12 लोग जांच रिपोर्ट में पाजिटिव पाए गए हैं ये सभी कर्मचारी आगरा, बिहार, इटावा और लखनऊ के रहने वाले हैं। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है अन्य कर्मचारियों को पूरी सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

बहराइच हाईवे स्थित दसवीं वाहिनी पीएसी के छह और जवान कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। ये सभी जवान पूर्व में पीड़ित पाए गए जवानों के संपर्क में आने की वजह से संक्रमित हुए हैं। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट के बाद सभी को उपचार के चंद्रा अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस तरह से पीएसी के अब तक 65 जवान कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इतनी ज्यादा संख्या में जवानों के इस रोग की चपेट में आने की वजह से पीएसी के अन्य जवानों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि एहतियात के तौर पर परिसर को सील कर दिया गया है और नियमित रूप से कैंप्स हो सैनिटाइज कराया जा रहा है। इसके अलावा आवास विकास का रहने वाला एक युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। युवक के परिवार के पांच लोगों कोह होम क्वारंटीन कराया गया है। बंकी और फतेहपुर में दो मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सरायंनेतामऊ गांव का रहने वाला एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ये युवक 3 जुलाई को मुंबई से आया था। परिवारीजनों ने बताया कि बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद वह युवक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव आया था। लेकिन जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद परिवार के सात लोगों को होम क्वारंटीन कर युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाक्स
दो सगी बहनें भी हुई संक्रमित
कस्बे के वार्ड नंबर नौ की रहने वाली दो सगी बहने भी जांच रिपोर्ट में कोरोना पाजिटिव पाई गई हैं। इनमें से एक 30 जून को मथुरा से तो दूसरी इसी दिन लखनऊ से अपने घर आई थीं। जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए परिवार के 35 लोगों को होम क्वारंटीन करा दिया गया है।

--------वर्जन---------
जिले में 23 नए कोरोना के मरीज पाजिटिव पाए गए हैं। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 12 टोल प्लाजा पर कार्य करने वाले कर्मचारी, 6 पीएसी के जवान और 5 अन्य लोग शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जबकि 9 लोगों पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं जिनकी अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। जिले में मौजूदा समय मेें कोरोना के 123 केस एक्टिव हैं।
- डॉ. आदर्श सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed