{"_id":"59dd209f4f1c1bc9678b5133","slug":"21507664031-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रही दो छात्राओं को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल जा रही दो छात्राओं को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंदा, एक की मौत
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो छात्राओं को रौंदा, एक की मौत
बाराबंकी। बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सोमवार सुबह स्कूल जा रही दो छात्राओं को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि, दूसरी का इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर मालिक ने एक लाख पचहत्तर हजार रुपये देकर पीड़िता के परिवार से सुलह कर लिया है जिससे पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई है। हादसे की शिकार छात्राएं रिश्ते में चचेरी बहनें हैं।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़वा निवासी कक्षा सात की छात्रा दो चचेरी बहनें शिल्पा (12) पुत्री राधेश्याम व शालिनी (14) पुत्री बुधई मंगलवार सुबह घर से पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर नौबस्ता स्कूल एक ही साइकिल से जा रही थी। तभी बल्लोपुर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें रौंद दिया। दर्दनाक हादसे के बाद पहुंचे परिवारीजन आसपास लोगों की मदद से दोनों छात्राओं को इलाज के लिए सीएचसी जाने लगे तभी रास्ते में शिल्पा की मौत हो गई। जबकि घायल हुई छात्रा शालिनी का उपचार सीएचसी में चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है, लेकिन ट्रैक्टर मालिक राममूरत ने मृतका के पिता को 1 लाख 75 हजार रुपये देकर मुकदमा न दर्ज कराने के साथ सुलह के लिए राजी कर लिया है जिससे पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाए बगैर अंतिम संस्कार करवा दिया है। इस हादसे से परिजनों का रो-रो कर काफी खराब हाल है। एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि मृतका परिवारीजनों को ट्रैक्टर मालिक ने पैसे देकर सुलह के लिए राजी कर लिया जिससे शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर परिजन अंतिम संस्कार के लिए ले गए हैं।
ट्रक की टक्कर से वृद्ध ने दम तोड़ा
असंद्रा प्रतिनिधि के अनुंसार हैदरगढ़ मार्ग पर मंगलवार सुबह पैदल जा रहे अयोध्या सिंह (75) निवासी अकोहरी को ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।