{"_id":"5bad25b6867a557ff265ec78","slug":"201538074038-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ की लागत से सुधरेगी दरियाबाद कस्बे की पेयजल योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच करोड़ की लागत से सुधरेगी दरियाबाद कस्बे की पेयजल योजना
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5 करोड़ की लागत से सुधरेगी
दरियाबाद की पेयजल योजना
क्रासर
- पानी टंकी निर्माण व डोर टू डोर पाइपलाइन बिछाने का होगा कार्य
- 20 हजार से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
दरियाबाद (बाराबंकी)। दरियाबाद कस्बे में पेयजल की समस्या से अब जल्द ही निजात मिलने वाली है। नगर प्रशासन ने इस समस्या से निजात के लिए एक विशेष खाका तैयार करके प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव में कस्बे में नई पानी की टंकी का निर्माण, पुरानी जर्जर पाइप लाइन को बदलने के साथ नव विस्तारित आबादी में पाइप लाइन बिछाने की योजना है। यह सभी कार्य पांच करोड़ रुपये की लागत से कराये जायेंगे।
तेरह वार्डो वाली आदर्श नगर पंचायत दरियाबाद की आबादी करीब 20 हजार से अधिक है। इस आबादी को शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए एक पानी की टंकी है। टंकी से आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछी है, किन्तु पाइप लाइन पुरानी होने से जर्जर हालत में पहुंच गयी। आये दिन जगह-जगह चोक रहती है जिससे आपूर्ति बाधित होने के साथ अशुद्ध पेयजल की आपूर्ति होती है। नगर में पेयजल के लिए लगे इंडिया मार्का हैंडपंप भी लगे हैं जिसमें अधिकांश खराब हैं। इससे कस्बे में पेयजल एक बड़ी समस्या के रूप में खड़ी है। नगर प्रशासन द्वारा शासन को भेजे गए प्रस्ताव के बाद पेयजल की इस समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जग गयी है। इस समस्या के लिए नगर पंचायत ने कार्य योजना तैयार की है। कार्य योजना के तहत दानाशाह मजार के निकट नई पानी टंकी का निर्माण कराने, सभी वार्डों की जर्जर पाइप लाइन को बदलने के साथ नव विस्तारित आबादी में नई पाइप लाइन बिछा कर पेयजल आपूर्ति शुरू करने का प्रस्ताव है। टंकी निर्माण के लिए जमीन भी चिन्हित हो गयी है। इन कार्यों को पूरा करने के लिए 5 करोड़ पांच लाख 89 हाजर रुपये खर्च होंगे।
वर्जन-
पेयजल की समस्या से निजात के लिए कार्य योजना तैयार करके प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट मिलते ही कार्य शुरु कराया जाएगा।
- नूर आलम, अध्यक्ष नगर पंचायत दरियाबाद