{"_id":"5b7711c342c792464109c9c3","slug":"201534529987-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईयर फोन लगाकर बंद क्रासिंग पार कर रहा युवक ट्रेन से कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईयर फोन लगाकर बंद क्रासिंग पार कर रहा युवक ट्रेन से कटा
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इयरफोन लगाकर बंद क्रॉसिंग
पार कर रहा युवक ट्रेन से कटा
क्रासर
- जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के निंगरी का निवासी था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर (बाराबंकी)। भगौली तीर्थ जाने के लिए घर से निकला युवक बंद क्रॉसिंग को पार कर रहा था लेकिन कान में ईयरफोन लगाना उसके लिए जानलेवा साबित हुआ। कब ट्रेन आ गई उसको पता ही नहीं चला और जान गंवा बैठा। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के निगरी गांव निवासी अमित (21) पुत्र हरि प्रसाद शुक्रवार को साइकिल से फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के भगौली तीर्थ जाने के लिए घर से निकला था। गांगेमऊ गांव के निकट रेलवे क्रॉसिंग बंद थी। युवक कान में ईयर फोन लगाकर बंद क्रॉसिंग के नीचे से साइकिल निकाल रहा था। जैसे ही वह साइकिल निकाल आगे बढ़ा तब तक ट्रेन आ गई और वह चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुुंचे कोतवाल फतेहपुर अश्वनी सिंह ने बताया कि युवक के परिवारीजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।