{"_id":"5a0dd9c44f1c1b6e468b478a","slug":"201510857156-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला की मौत, दो घायल
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में महिला की मौत, दो घायल
- देवा व फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई दुर्घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर, देवा (बाराबंकी)। सड़क पार करते समय कार की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लखीमपुर से चीनी लाद कर जा रहा ट्रक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से चालक व क्लीनर घायल हुए हैं। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
देवा कोतवाली क्षेत्र में मामा नहर पुल के पास रहने वाली शबीना(30) पत्नी अजमत अली बुधवार की देर रात सड़क पार कर रही थी तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार समेत भाग निकला। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज हादसा करने वाली कार का पता लगाने का प्रयास शुरू किया है। वहीं जनपद लखीमपुर के थाना फूलबहाड़ निवासी ट्रक चालक राकेश कुमार ट्रक पर चीनी लादकर रामनगर जा रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे फतेहपुर रामनगर मार्ग पर स्थित ग्राम धौसार के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे पलट गया। वहीं सड़क किनारे ग्राम धरौली निवासी मखबूल की पान की गुमटी रखी थी जो ट्रक की चपेट में आने से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में चालक राकेश कुमार व खलासी हरिओम को मामूली चोटें आई हैं जिनका स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाया गया है।