{"_id":"57f69ed54f1c1b656d2701a5","slug":"201-couples-tied-the-knot","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिणय सूत्र में बंधे 201 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिणय सूत्र में बंधे 201 जोड़े
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में सामूहिक विवाह समाराोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू द्वारा गुरुवार को नवीन सब्जी मंडी परिसर में स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की याद में आयोजित छठवें सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार के आचार्यों द्वारा एक ही मंडप के नीचे रीति-रिवाजों के अनुसार कराया गया।
नवीन मंडी परिसर मंत्रोच्चारण से पूरी तरह से गुंजायमान था और आने जाने वाले लोग दोनों पक्षों को आशीर्वाद दे रहे थे। कार्यक्रम में भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जानौद व राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत, जिलाधिकारी अजय यादव व पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह ने भी वर-वधू को आशीर्वाद दिया। भाकियू के तत्वावधान में व्यापारियों, किसानों व अन्य लोगाें के सहयोग से नवीन सब्जी मंडी परिसर में आयोजित किए गए वैवाहिक समारोह में गरीब परिवार की कन्याओं की शादी कराई गई।
अश्विन मास का शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि व नवरात्रि का पावन दिन नवीन मंडी परिसर 201 जोड़ों की शादी का गवाह रहा। हिन्दू परिवार की कन्याओं का विवाह हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार गायत्री परिवार के 50 आचार्यों के मंत्रोच्चारण से संपन्न कराया गया।