{"_id":"5ccb4244bdec2207140c52d1","slug":"191556824644-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिखावटी, सजावटी और बनावटी नहीं, चरित्र और पवित्र विचार वाले को चुनें:-लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिखावटी, सजावटी और बनावटी नहीं, चरित्र और पवित्र विचार वाले को चुनें:-लू
विज्ञापन
दिखावटी नहीं, चरित्रवान को ही चुनें : लू
बाराबंकी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू ने कहा कि मतदाता की सजावट, बनावट और दिखावट में न फंसे, पवित्र चरित्र वाले को ही चुनें। पैसा खर्च कर जो लोग चुनाव जीत लेते हैं वह आपके काम आने वाले नहीं। वह और अधिक पैसा कमाने में जाते हैं। मतदाता की सोच बदलने के लिए जागरुकता के बढ़े-बढ़े कार्यक्रमों की जरूरत नहीं है बल्कि उनसे मिलकर उन्हें ये बताने की जरूरत है कि पार्टी और प्रत्याशी थाना, तहसील और अधिकारी सबको खरीद लेते हैं।
लोकतंत्र के सिस्टम में जितनी भी गड़बड़ी है वह सब वोटरों की नासमझी के कारण है। छह मई को सभी लोग प्रजातंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करें। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए तैयारी पूरी है। गुरुवार को वेेंकटेश्वर लू जिले के जीआईसी ऑडीटोरियम में जिला प्रशासन और स्वीप द्वारा आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बड़े उद्योगपति, व्यापारी, अधिकारी और राजनेता यूं ही बड़े नहीं बने। वह पैसा खर्च कर सबको भेड़ बकरी समझकर खरीद लेते हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों से सवाल किया जाता है कि वोट देने से क्या मिलता है। सही को वोट देंगे तो संतुष्टि मिलेगी।
इससे गलत करने वाले को गलत परिणाम मिलता है। यह परमात्मा की व्यवस्था है। इस दौरान उन्होंने कहा जिस दिन मतदाता अपने अधिकार को समझेंगे उस दिन देश में बदलाव के साथ विश्वास पैदा होगा और व्यवस्थाएं भी बदलेगीं। इस कार्यक्रम में एनसीसी, छात्र, स्वयंसेवी संगठनों, व्यापारी, पेट्रोल पंप संचालक और बीएलओ प्रमुख रूप से इसमें शामिल हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू के पहुंचने पर कलर पार्टी बैंड ने बच्चों ने अगवानी की। जिला निर्वाचन अधिकारी उदयभानु त्रिपाठी व एसपी अजय साहनी ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
बच्चों की रंगोली ने मोहा मन
ऑडीटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पीएल मेमोरियल डिग्री कॉलेज, अनुदेशक व कला के अध्यापकों के साथ ही पायनियर मांटेसरी के बच्चों द्वारा मतदाता जागरुकता को लेकर रंगोली व पेंटिंग बनाई गई। इसे देखकर डीएम, प्रेक्षक व मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बच्चों की प्रशंसा की।