फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   चोर को दंपति ने पकड़ा, तमंचा तान साथी को छुड़ा ले गए चोर

चोर को दंपति ने पकड़ा, तमंचा तान साथी को छुड़ा ले गए चोर

Sat, 18 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
चोर को दंपति ने पकड़ा, तमंचा तान साथी को छुड़ा ले गए चोर
चोर को दंपति ने पकड़ा, तमंचा तान छुड़ा ले गए साथी
विज्ञापन


क्रासर

-52 हजार रुपये की नकदी समेत जेवरात उड़ाए

अमर उजाला ब्यूरो
असंद्रा (बाराबंकी)। असंद्रा गांव के एक मकान में दरवाजे का ताला तोड़कर चोर हजारों की नगदी व कीमती जेवरात उठा ले गए। इस दौरान जागे घर मालिक व उसकी पत्नी ने एक चोर को पकड़ लिया लेकिन साथी दंपति की पिटाई कर चोर को छुड़ाकर भाग गए।

थाना क्षेत्र के पूरे परवानी मजरे भठिया निवासी चंद्रदत्त बीती रात परिवार के साथ अपने घर के बाहर सो रहा था। इसी बीच चोरो ने उसके दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए। घर के अंदर रखी अलमारी से 52 हजार की नगदी व सोने चांदी के कीमती जेवरात बटोरकर चोर निकलने ही वाले थे कि चंद्रदत्त व उसकी पत्नी गौरा की आंख खुल गई। आहट पाकर चोर भागने लगे। भागते समय महिला व उसके पति ने एक चोर को पकड़ लिया। अपने साथी को छुड़ाने की खातिर चोरो ने दंपति पर तमंचा तान कर उनकी पिटाई कर दी और माल लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि चोरी की जानकारी मिली है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed