{"_id":"5a05ea424f1c1bd9798bb794","slug":"191510337090-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी ने सिंबल ठुकराया तो किसी ने वापस लिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी ने सिंबल ठुकराया तो किसी ने वापस लिया समर्थन
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक और प्रत्याशी ने ठुकराया सपा का सिंबल, भाजपा ने बदला प्रत्याशी
-नामांकन के अंतिम दिन तक चली सियासी उठापठक
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। देेवा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद प्रत्याशी साहबे आलम वारसी द्वारा सपा का चुनाव निशान ठुकराए जाने के बाद बीजेपी ने पूर्व में एक प्रत्याशी को दिया गया समर्थन वापस लेे लिया। उधर सपा के दो अन्य नगर निकायों से घोषित उम्मीदवारों ने सिंबल ठुकरा कर निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में नामांकन पत्र दाखिल किया।
फतेहपुर नगर पंचायत से सपा की घोषित प्रत्याशी रेशमा मशकूर ने शुक्रवार को समर्थकों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल दिया। इन्हें पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया था। प्रत्याशी रेशमा ने बताया कि वह निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ती व जीतती आ रही हैं। इसलिए सिंबल का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने इसके लिए आवेदन भी नहीं किया था। गुरुवार को नगर पंचायत रामनगर में बद्री प्रसाद ने भी निर्दलीय के रूप में पर्चा दाखिल किया। इन्हें भी सपा की प्रदेश कार्यकारणी ने अपना सिंबल देकर प्रत्याशी घोषित किया था। तीन दिन पूर्व भाजपा ने सतरिख नगर पंचायत से रामनरेश को समर्थन देने का वादा किया था। लेकिन यहां से भाजपा की जिला कार्यकारणी ने आनन फानन में रामनरेश से समर्थन वापस लेकर अनूप कुमार को सिंबल देकर शुक्रवार को उसका नामांकन करा दिया।