फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   जिला पंचायत अध्यक्ष को हटाने के लिए सदस्यों ने कसी कमर, 25 ने भरा शपथ पत्र

जिला पंचायत अध्यक्ष को हटाने के लिए सदस्यों ने कसी कमर, 25 ने भरा शपथ पत्र

Thu, 21 Feb 2019 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष को हटाने के लिए सदस्यों ने कसी कमर, 25 ने भरा शपथ पत्र
बाराबंकी। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के खिलाफ किसी दल ने नहीं बल्कि उनके सदस्यों ने ही अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया है। एक विचार गोष्ठी ‘आत्म सम्मान के लिए’ का बैनर लगाकर बैठक की गई जिसमें कुल 58 सदस्यों में से 25 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किया।
विज्ञापन


इसकी अगुवाई कर रहे भाकियू नेता जिला पंचायत सदस्य मुुकेश सिंह ने कहा कि सदस्यों की कोई बात नहीं सुनी जाती, बैठने तक की जगह नहीं है। अध्यक्ष द्वारा लगातार सदस्यों की उपेक्षा की जा रही है। कई बार बैठक कर सुधार का मौका दिया गया है किन्तु अब लड़ाई आरपार की होगी। उधर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। सदस्यों की कुछ समस्याओं को लेकर बात हुई है, उन्हें हल किया जा रहा है।
विज्ञापन



मालूम हो कि जिलास्तर पर सबसे महत्वपूर्ण जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर एक बार फिर घमासान तेज होने के आसार बढ़ गए हैं। सबसे पहले मुकेश सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष को हटाने के लिए शपथ पत्र भरा। इसके बाद विजय लक्ष्मी, रामसेवक रावत, बंबा प्रसाद, कुसुम लता वर्मा, शीला सिंह, सीता सिंह, खुशबू वर्मा, अनुपमा वर्मा, अलका मिश्रा, डॉ. उमाशरण वर्मा, मीना वर्मा, सुभाष यादव, रामधीरज यादव, उर्मिला, शांति सिंह, रामकुमार, कैलाश कुमार, राजवंती यादव, अनीता यादव, रानी कनौजिया, देवीशरण, राम प्रसाद आदि ने भी शपथ पत्र भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed