फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   खेत में युवती से दंरिदंगी के बाद हत्या

खेत में युवती से दंरिदंगी के बाद हत्या

Sun, 13 Jan 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
खेत में युवती से दंरिदंगी के बाद हत्या
खेत में घास काटने गई एक दलित युवती से दरिंदगी के बाद उसकी हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवती के साथ गैंगरेप भी हुआ है। पीड़िता ने मरने से पहले आरोपियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। इस वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय दलित युवती शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अपने खेत में घास काटने गई थी। बताया जा रहा है कि खेत में मिले दो से तीन युवकों ने युवती के साथ दुष्कर्म करना चाहा जिसको लेकर आरोपियों व युवती के बीच मारपीट हुई।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी युवती की पिटाई करने के बाद उसे अधमरी हालत में खेत में छोड़कर भाग निकले। इस बीच युवती ने सबसे पहले अपनी चाची को फोनकर बताया कि पिता व मां को खेत में भेज दो, उसकी तबियत बहुत बिगड़ गई है। करीब साढ़े पांच बजे शाम को युवती के पिता व मां खेत पहुंचे तो उसे घायल अवस्था में लेकर घर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस बीच युवती ने पुलिस व परिवारीजनों को बताया कि पड़ोस के गांव बलछत निवासी गजराज के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गलत काम व मारपीट की है। इस दौरान पुलिस युवती को लेकर सीएचसी जैदपुर जा रही थी कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।

युवती के शरीर में मिले चोट के निशान से साफ पता चल रहा है कि उसके साथ किस हद तक दरिंदगी की गई है। घटना की जानकारी पर सीओ सदर राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने दल-बल के साथ मौके पर जाकर जांच व लोगों से पूछताछ की।

पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी लिया है। हालांकि पुलिस दुराचार होने की बात को पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाना कह रही है जबकि युवती के परिवारीजन उसके साथ गैंगरेप करने के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में भी जुटी है।

जिस युवती की हत्या की गई है, उसकी करीब एक माह पहले गोदभराई हुई थी। युवती का जल्द ही विवाह होने वाला था जिसकी तैयारी परिवार में चल रही थी। बताया जा रहा है कि युवती इंटर पास थी व इस बार स्नातक करने की तैयारी में थी। इस वारदात के बाद मृतका के परिवारीजनों समेत गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

युवती के शरीर पर मिले चोट के निशान व उसके फटे कपड़े इस बात को बयां कर रहे थे कि वारदात के पहले आरोपियों व उसके बीच जमकर मारपीट हुई है। परिवारीजनों का कहना है कि आरोपी युवती की पायल, बिछिया व अन्य सामान भी लेकर भाग गए हैं। हालांकि इन बातों मेें कितनी हकीकत है, यह सब पुलिस जांच में ही पता लग सकेगी।


एसपी डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि खेत गई एक युवती की हत्या की गई है। युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है कि नहीं यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। जो भी दोषी है, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed