{"_id":"5bbba37a867a55282a38f000","slug":"181539023738-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं परिवार का आधार, बने मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं परिवार का आधार, बने मजबूत
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘परिवार का आधार होती हैं महिलाएं’
क्रासर
- नई रोशन कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बांटे प्रमाण पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। आत्म विश्वास महिलाओं की सबसे बड़ी दौलत है। महिलाओं को चाहिए कि वह अपनी इस दौलत का इजाफा करें और हीन भावना का त्याग कर समाज में अपनी पहचान बनाए। यह विचार जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सोन कुमार ने नई रोशनी कार्यक्रम के तहत शहर के पल्हरी वार्ड में स्थित पंचायत सचिवालय में आयोजित सातवें और अंतिम बैच के नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर व्यक्त किए।
प्रशिक्षण समापन में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण वितरित करते हुए कहा कि महिलाएं परिवार का आधार हैं। यह आधार जितना मजबूत होगा हमारा समाज उतना ही शक्तिशाली बनेगा। प्रतिभागी राजिया, आतिया, रूबी, हाजिरा, तूबा, नाजिया, रेशमा, गुलशनजहां आदि को प्रमाण पत्र दिए गए। इस अवसर पर प्रशिक्षक जियालाल, अंजलि जायसवाल, जगदीश प्रसाद,आशा सिंह, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।