{"_id":"634b0c680ef1014f10343be3","slug":"18-farmers-became-great-donors-by-donating-blood-barabanki-news-lko653046796","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान कर महादानी बने 18 किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान कर महादानी बने 18 किसान
विज्ञापन
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें भाकियू पदाधिकारियों समेत कुल 18 किसानों को रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव हासिल हुआ।
भाकियू के जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा के नेतृत्व व सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार तथा ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. बीपी सिंह की उपस्थिति में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 18 लोग रक्तदान कर महादानी बने। रक्तदान करने वालों में शांति भूषण सिंह, सतीश वर्मा, सनत वर्मा, प्रमोद कुमार, स्वर्ण सिंह, जयसिंह वर्मा, सतगुरु प्रसाद, प्रभाशंकर, अभिषेक पटेल, प्रभात कुमार, जनार्दन सिंह, राजकुमार, राजेश कुमार, संदीप कुमार, पिंटू, पवन, प्रदीप आदि शामिल रहे।
वहीं रक्तदान के बाद किसानों को दिए जाने वाले सूक्ष्म जलपान में लापरवाही पर किसानों ने नाराजगी जताई और कहा कि अस्पताल प्रशासन को व्यवस्था में सुधार करना चाहिए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल, उत्तम वर्मा, अनिल वर्मा, गिरीश चंद्र, सुधाकर वर्मा आदि मौजूद रहे।