{"_id":"5c364194bdec2256f972c3b0","slug":"171547059604-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरातत्व विभाग की टीम करेगी खेत में मिली तलवार व बंदूक के नाल की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरातत्व विभाग की टीम करेगी खेत में मिली तलवार व बंदूक के नाल की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत की खोदाई के दौरान बरामद हुई वर्षों पुरानी तलवारें व बंदूक की नालों की जांच पुरातत्व विभाग से कराई जाएगी। बरामद तलवार व बंदूक की नालों को पुलिस थाने में रखवाया गया है। एएसपी का कहना है कि इसके लिए डीएम को पत्र भेजकर पुरातत्व विभाग से जांच कराने का अनुरोध किया गया है।
वहीं गांव में दूसरे दिन भी खेत को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। गौरतलब है कि सतरिख थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव के किसान सालिकराम यादव मंगलवार को अपने खेत में स्थित टीले की खोदाई कर रहे थे। उसी दौरान मिट्टी के नीचे दबी जंग लगी बंदूक की पांच नालें व जंग लगी बड़ी-बड़ी दो तलवारों को देखकर किसान हैरान रह गया।
इसके बाद इसकी सूचना किसान ने पुलिस को दी। पुलिस ने इनको कब्जे में लेकर थाने में रखवाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये तलवारें व बंदूक की नालें वर्षों पुरानी हैं। इसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा भी हो रही है। लोग अब क्षेत्र के इतिहास का भी पता लगा रहे हैं कि कहीं यहां कभी कोई युद्ध तो नहीं हुआ था।
विज्ञापन
एएसपी दक्षिणी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि बरामद हथियार पुलिस के पास है। कहा इनकी पुरातत्व विभाग से जांच कराने के बाद ही पूरी हकीकत सामने आ सकेगी। पुलिस ने इसके लिए जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी को पत्र भी भेजा है।