{"_id":"5b438e844f1c1b92468b57e2","slug":"171531154052-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबू बने छह चपरासी पूर्व के वेतन व पद पर करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबू बने छह चपरासी पूर्व के वेतन व पद पर करेंगे काम
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबू बने छह चपरासी पूर्व
पद पर किए जाएंगे तैनात
क्रासर
- जेडी बोले डीआईओएस को पत्र भेजकर अनुपालन करने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूूरो
बाराबंकी। प्रमोशन पाकर बाबू बने राजकीय कॉलेज के कर्मचारियों को पूर्व पद पर तैनात करने का सोमवार को जेडी ने आदेश जारी कर दिया है। इसमें बाबू बने कर्मचारियों को पूर्व के वेतन व पद पर काम करने को कहा गया है। हालांकि जेडी के यह आदेश अभी डीआईओएस को नहीं मिला है।
तीन माह पूर्व पदोन्नति पाकर मंडल के 10 चपरासी बाबू बने थे जिसमें छह बाराबंकी के थी। इस प्रमोशन प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत डिप्टी सीएम से होने के बाद पूरी पदोन्नति प्रक्रिया को निरस्त करने के आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जारी किए। जिसके बाद विभाग में हडकंप मच गया। मामला सुर्खियों में आने के बाद सोमवार को जाइंट डायरेक्टर ने डीआईओएस को पत्र भेजकर बाबू बने छह कर्मचारियों को पूर्व के वेतन व पद पर तैनात करने के आदेश दिए है। हालांकि डीआईओएस राजकुमार ने अभी ऐसे किसी आदेश के न मिलने की बात बताई। उन्होंने कहाकि अगर कोई आदेश मिलता है तो उसके क्रम में कार्रवाई की जाएंगी।
बाक्स
छह माह पूर्व भी दो चपरासी बने थे बाबू
तीन माह पूर्व पदोन्नति पाकर बाबू बने राजकीय इंटर कॉलेज के छह कर्मचारी फिर चपरासी बना दिए गए। जबकि छह माह पूर्व भी पदोन्नति पाकर राजकीय इंटर कॉलेज के दो चपरासी बाबू बने थे। उनमें आलोक व विजय शर्मा शामिल थे। जिनकी पदोन्नति भी जेडी के द्वारा की गई थी। हालांकि जेडी ओम प्रकाश द्विवेदी ने इन कर्मचारियों की पदोन्नति अपने कार्यकाल में न होने की बात बताई।
विज्ञापन
वर्जन
प्रमोशन पाकर बाबू बने चपरासी को पूर्व के वेतन व पद पर काम करने को लेकर सोमवार को डीआईओएस का पत्र भेज दिया गया है। क्योकि अनियमितता की शिकायत पर पूरी पदोन्नति प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है।
ओम प्रकाश द्विवेदी
जाइंट डॉयरेक्टर फैजाबाद