{"_id":"5a170cc94f1c1b6e548bee9e","slug":"171511460041-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार धान क्रय केंद्रों पर कार्रवाई की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार धान क्रय केंद्रों पर कार्रवाई की संस्तुति
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार धान क्रय केंद्रों पर कार्रवाई की संस्तुति
- नेफेड व विपणन शाखा लक्ष्य के सापेक्ष अधिक कर रही खरीद
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। धान खरीद की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने शिथिलता पाए जाने पर सभी एजेंसियों को रोजाना खरीद का लक्ष्य सौंपा था। जिसके सापेक्ष दो एजेंसियां ही खरीद का लक्ष्य पूरा कर सकी हैं। बाकी की चार एजेंसियों की खरीद पूरी न होने पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
जिले में धान खरीद का जिम्मा छह एजेंसियों को है। सभी एजेंसियों के 57 खरीद केंद्र खोल कर 123600 एमटी धान खरीद का लक्ष्य पूरा किया जाना है। खरीद की सुस्त रफ्तार को देखते हुए जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक कर धान खरीद में तेजी लाने के लिए कहा था। यही नहीं एजेंसियों को रोजाना खरीद का लक्ष्य भी निर्धारित किया था। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी के आदेशों का असर पीसीएफ, यूपी एग्रो, कर्मचारी कल्याण निगम व भारतीय खाद्य निगम आदि एजेंसियों पर नहीं पड़ा। आदेश के दूसरे दिन भी लक्ष्य के सापेक्ष खरीद नहीं की। चारों एजेंसियों पर कार्रवाई के लिए डिप्टी आरएमओ ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। सिर्फ नेफेड व विपणन शाखा ने लक्ष्य से अधिक रोज की खरीद कर रहा है।
कम खरीद करने वाली एजेंसियों के क्रय केंद्र प्रभारियों की सूची तैयार कर जिलाधिकारी को कार्रवाई की संस्तुति भेजी गई है। आदेश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- प्रभाकांत अवस्थी, डिप्टी आरएमओ