{"_id":"598b4a624f1c1b55488b45aa","slug":"171502300770-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गिरी दीवार, दबकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गिरी दीवार, दबकर अधेड़ की मौत
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
सफदरगंज (बाराबंकी)। बारिश के चलते दीवार गिरने से उसकी चपेट में आए एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के दादरा गांव निवासी नईम(45) को सरकारी कालोनी मिली थी। इसके लिए वह अपने घर में बनी कच्ची दीवार की खुदाई कर रहे थे तभी बुधवार की दोपहर हुई बारिश के चलते अचानक दीवार गिर गई।
इसके चलते मलबे में दबकर नईम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
वहीं तहसील प्रशासन की टीम ने जांच कर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलवाने का आश्वासन दिया है। दीवार गिरने से मरने वाले नईम के छह बच्चे व पत्नी का रो रो कर काफी खराब हाल है।
ग्रामीणों का कहना है कि पूरे परिवार का बोझ उठाने की जिम्मेदारी थी अब यह परिवार कैसे चलेगा इस बात की सभी को चिंता है। एसडीएम सदर एसपी सिंह का कहना है कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार जो संभव है आर्थिक मदद दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।