फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   17 youths got jobs, faces lit up

Barabanki News: 17 युवाओं को मिली नौकरी, खिले चेहरे

Fri, 26 Sep 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 26 Sep 2025 01:24 AM IST
सार

बाराबंकी जिला सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में एसबीआई इंश्योरेंस और सिसका एलईडी कंपनियों ने 49 प्रतिभागियों में से 17 युवाओं का चयन किया। चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलते ही उनमें आत्मनिर्भरता की खुशी दिखी।

विज्ञापन
17 youths got jobs, faces lit up

विस्तार

बाराबंकी। रोजगार मेले में हिस्सेदारी के लिए पहुंचे युवाओं के हाथ मेंं दिनभर के इंतजार बाद जब नियुक्ति पत्र आए तो सभी के चेहरे आत्मनिर्भर बनने की खुशी से खिल उठे। बृहस्पतिवार को जिला सेवायोजन कार्यालय मेंं आयोजित रोजगार मेले में दो कंपनियों के प्रतिनिधियों ने लिखित व साक्षात्कार परीक्षा आधार पर हिस्सेदारी के लिए आए 49 प्रतिभागियों में से 17 युवाओं का चयन विभिन्न पदों पर किया।
विज्ञापन

रोजगार मेले में नौकरी पाने के लिए सुबह नौ बजे से ही प्रतिभागियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। साक्षात्कार के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। पंजीकरण के बाद युवाओं ने अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र आदि की जांच कराई और साक्षात्कार की कतार में लग गए। एसबीआई इंश्योरेंंस व सिसका एलईडी कंपनी ने लिखित व साक्षात्कार परीक्षा केे बाद प्रतिभाग करने वाले 49 में 17 प्रतिभागियों का चयन करते हुए, उनके नियुक्ति पत्र सौंपे।
विज्ञापन

अनुदेशक सुग्रीव चंद्रा ने कहा कि इस तरह की पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में काफी मददगार साबित हो रही है। जिला सेवायोजन अधिकारी धर्मेंद्र ने बताया कि भविष्य में भी अन्य प्रमुख कंपनियों को बुलाकर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। ताकि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed