{"_id":"5ce44859bdec22070352b81b","slug":"15584646536-barabanki-news30","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन चालक की सूझबूझ टला बड़ा हादसा, बर्निग होने से बची अवध-आसाम एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन चालक की सूझबूझ टला बड़ा हादसा, बर्निग होने से बची अवध-आसाम एक्सप्रेस
विज्ञापन
बर्निंग ट्रेन बनने से बची अवध-असम एक्सप्रेस
बाराबंकी। अवध-असम एक्सप्रेस मंगलवार की सुबह बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। गोरखपुर से लखनऊ जा रही ट्रेन के बाराबंकी स्टेशन के आउटर पर पहुंचने के दौरान ओवरहेड विद्युत लाइन का तार टूटकर लटक गया। इसकी जानकारी होते ही चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को उससे पहले रोक दिया और स्टेशन अधीक्षक को बताया। आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे। तार में उच्च क्षमता का करंट प्रवाहित था। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन करीब एक घंटे तक खड़ी रही। लखनऊ से आई टीम को बिजली का तार हटाने में करीब तीन घंटे का समय लगा। इसके चलते उस ट्रैक पर तीन घंटे तक रेलमार्ग प्रभावित रहा।
जानकारी के मुताबिक अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन (15909) मंगलवार सुबह गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जा रही थी। बाराबंकी रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रेन के पहुंचने के दौरान बिजली की ओवरहेड लाइन का तार टूटकर लटक गया। यह देख चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाते हुए ट्रेन रोक दी और वॉकी-टॉकी से सूचना स्टेशन अधीक्षक विनय कुमार शुक्ला को दी। इसके बाद टीम के साथ स्टेशन अधीक्षक ने प्लेटफार्म नंबर दो के करीब पहुंची ट्रेन को बैक करवाकर उसे प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचाया। इससे करीब एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। आठ बजकर पांच मिनट पर उसे लखनऊ के लिए रवाना किया जा सका।
बिजली के तार को सही करने के लिए तत्काल लखनऊ कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। पावर बैगन के साथ पहुंची टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत कर टूटे तार को सही किया। इसके बाद प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेनों का आवागमगन शुरू हो सका। स्टेशन अधीक्षक विनय कुमार शुक्ला के मुताबिक अवध-असम एक्सप्रेस स्थानीय स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर जाने के लिए मंगलवार सुबह करीब सात बजे आउटर पर पहुंची थी, कि बिजली की लाइन का तार टूटकर लटकने लगा। ट्रेन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन रोक दी। सूचना पर लखनऊ से पावर बैगन टीम को बुलवाया गया। तीन घंटे में बिजली के तार को सही किया गया। इसके चलते तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन बाधित हुआ है।
विज्ञापन
तीन ट्रेनें प्रभावित होने से परेशान रहे यात्री
बिजली का तार टूटकर लटकने से एक घंटे बाद प्लेटफार्म नंबर-दो के ट्रैक को छोड़कर दूसरे ट्रैक से ट्रेनों का संचालन किया लेकिन इससे यातायात प्रभावित रहा। दिन में करीब दस बजे के बाद पूरी तरह से रेलमार्ग पर आवागमन बहाल हो सका। इसके चलते गरीब रथ एक्सप्रेस, इंटर सिटी एक्सप्रेस व सरयू जमुना एक्सप्रेस ट्रेनें लेट हुई। इनके यात्रियों को गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।