{"_id":"5ce2f6d0bdec2207897f2643","slug":"155837824516-barabanki-news72","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल काल डिटेल पर टिकी पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल काल डिटेल पर टिकी पुलिस की नजर
विज्ञापन
मोबाइल काल डिटेल पर टिकी पुलिस की तफ्तीश
बाराबंकी। हिंद मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र की आत्महत्या मामले में पुलिस की नजर उसके मोबाइल फोन की काल डिटेल पर टिकी है। हालांकि अभी मोबाइल की जानकारी न मिलने की बात अफसर कह रहे है। वहीं मृतक के साथी छात्रों व उसकी फेसबुक और व्हाट्सएप चैटिंग की भी जांच पुलिस को करनी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र में सफेदाबाद स्थित हिन्द मेडिकल कॉलेज में शनिवार को बिहार के पटना जिला के मोहल्ला बक्शी मैदान, सम्पतचक बेगमपुर निवासी एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र शुभम कुमार (23) पुत्र डॉ. शैलेन्द्र कुमार का शव 18 मई को छात्रावास के कमरे में पंखे से लटकता मिला था। मृतक के पिता ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। एएसपी उत्तरी आरएस गौतम ने बताया कि छात्र के करीबी दोस्तों व उसके फेसबुक और व्हाट्सएप चैटिंग की भी जांच की जाएगी। कहा कि अभी छात्र का मोबाइल फोन का लॉक खुल न पाने से कॉल डिटेल नहीं मिल सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।