फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   शहर में हैंडपंपों के सूख रहे हलक, कैसे बुझे प्यास

शहर में हैंडपंपों के सूख रहे हलक, कैसे बुझे प्यास

Tue, 21 May 2019 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
शहर में हैंडपंपों के सूख रहे हलक, कैसे बुझे प्यास
शहर में हैंडपंप खराब, पेयजल की दिक्कत
विज्ञापन

बाराबंकी। भीषण गर्मी में भी शहर के लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। शहर क्षेत्र में लगे कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर क्षेत्र में लगे 433 हैंडपंप में करीब दो दर्जन हैंडपंप पानी नहीं दे रहे हैं।

जिला अस्पताल में लगा हैंडपंप खराब पड़ा है। इससे मरीजों व तीमारादारों को परेशानी होती है। इसके साथ ही शहर के पटेल तिराहा पर लगा हैंडपंप रिबोर का इंतजार कर रहा है। इस तिराहे पर काफी भीड़ रहती है। गर्मी में लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। बेगमगंज मोहल्ले का भी हैंडपंप खराब है। कई बार शिकायत के बाद भी हैंडपंप दुरुस्त नहीं हो सका।
विज्ञापन


लक्ष्मणपुरी कालोनी में लगा हैंडपंप कई महीने से खराब पड़ा है। इसके साथ शहर के कई हैंडपंप मरम्मत की बाट जोह रहे हैं। नगर पालिका परिषद के सहायक अभियंता जलकल बीके श्रीवास्तव का कहना है कि शहर क्षेत्र के खराब हैंडपंपों को दुुरुस्त करा दिया गया है। सर्वे मेें 15 हैंडपंप ऐसे पाए गए जो रिबोर योग्य हैं। ऐसे हैंडपंप की सूची जल निगम को भेजी गई है। 15 दिनों में 20 हैंडपंप दुरुस्त कराए गए हैं। शेष को जल्दी ही दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed