फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   भीषण गर्मी ने किया बेहाल, पारा 42 पार

भीषण गर्मी ने किया बेहाल, पारा 42 पार

Tue, 21 May 2019 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी ने किया बेहाल, पारा 42 पार
पारा फिर 42 डिग्री पार, धूप ने झुलसाया
विज्ञापन

बाराबंकी। भीषण गर्मी से सोमवार को दिन भर लोग परेशान रहे। तेज धूप के चलते अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियत पार कर गया। तेज धूप और गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं।

जिले में सोमवार को हुई तेज धूप से अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था। उसकी अपेक्षा सोमवार को तापमान में साढ़े तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन में तेज धूप से लोग परेशान दिखे। मौसम विभाग की मानें तो मौसम में फिलहाल बदलाव के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन



ढाई घंटे गुल रही कई मोहल्लों की बिजली
बाराबंकी। भीषण गर्मी में भी लोगों को बिजली कटौती से राहत नहीं मिल रही है। रविवार रात व सोमवार को दिन में अघोषित कटौती की गई। इससे शहर में करीब ढाई घंटे बिजली गुल रही। लो-वोल्टेज से भी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पल्हरी उपकेंद्र से जुड़े सरस्वती विहार कॉलोनी, बाल बिहार कॉलोनी, शिवाजी नगर, मोहारीपुरवा आदि मोहल्लों में रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे बिजली गुल हो गई। डेढ़ घंटा बाद आपूर्ति शुरू लेकिन लो-वोल्टेज के कारण लोगों को राहत नहीं मिल सकी। सरस्वती विहार कालोनी निवासी रिचा शुक्ला, संतोष, अरविंद वर्मा आदि ने बताया कि लो-वोल्टेज से कई उपकरण काम नहीं करते हैं। सोमवार सुबह लखपेड़ाबाग मोहल्ले में करीब एक घंटा बिजली गुल रही।


इसके अलावा सिविल लाइन, नेहरू नगर, घोसियाना, तहसील कॉलोनी, अभय नगर, दुर्गापुरी कॉलोनी में दोपहर के समय आधे घंटे बिजली गुल रही। इसी क्षेत्र में शाम को फिर करीब पौन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि बिजली की कटौती नहीं की जा रही है। अनुरक्षण कार्य के चलते सूचना देकर आपूर्ति बंद की गई थी। फाल्ट को दुरुस्त करने के लिए शटडाउन दिया जाता है। लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। जरूरत पड़ने पर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed