फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   समय से पहले धरासायी होने लगे शौचालय

समय से पहले धरासायी होने लगे शौचालय

Wed, 10 Oct 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
समय से पहले धरासायी होने लगे शौचालय
समय से पहले ही धराशायी होने लगे शौचालय
विज्ञापन

क्रासर
- मानक विहीन एवं गुणवत्ताहीन बन रहे शौचालय
अमर उजाला ब्यूरो
उधौली(बाराबंकी)। ग्रामीण क्षेत्र में बन रहे शौचालयों में जमकर धांधली की जा रही है। इसके कारण शौचालय मानक विहीन एवं गुणवत्ताहीन होते जा रहे हैं। परिणामस्वरूप ये समय से पहले ही ढहना होना शुरू हो गए हैं। यदि इनकी लगने वाली लागत का गुणा भाग किया जाये तो 12 हजार की जगह 10 हजार में ही शौचालय बन कर तैयार कर दिए जा रहे हैं। शासन द्वारा शौचालय निर्माण के नक्शे में प्रथम श्रेणी ईंट का प्रयोग करना बताया गया है और पूरे निर्माण में 14 किलो सरिया एवं चार बोरी सीमेंट का प्रयोग भी निर्धारित है। वहीं ठेकेदारों द्वारा लागत में कटौती कर मामूली लागत लगाकर मानक व गुणवत्ता विहीन शौचालय बनाए जा रहे हैं जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से की है।
ब्लॉक दरियाबाद क्षेत्र के ग्राम सैफपुर में बने शौचालय अभी से ही जर्जर नजर आ रहे हैं। शौचालयों की बनाई गई छत में बड़ी दरारें दिखाई पड़ रही हैं। मानक विहीन बने गड्ढें में रखे गए ढक्कन बच्चों के खेलने कूदने से ही टूट रहे हैं। गांव के पुरूषोत्तम मिश्रा, रिंकू, सुरेश, योगेंद्र, राजेश, नितेश आदि लोगों ने निर्माण कार्य में धांधली करने की शिकायत जिला अधिकारी से कही है। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार ने बताया जानवर द्वारा ढक्कन टूटने की शिकायत मिली है जांच की जाएगी। मानक अनुसार ही शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

---------------
ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी डीसीएम, दो घायल
फोटो-29
उधौली(बाराबंकी)। लखनऊ से फैजाबाद की ओर जा रही एक डीसीएम ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से लड़ गई। इसमें चालक व क्लीनर घायल हो गए जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सफदरगंज क्षेत्र के बघौरा गांव के पास मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे लखनऊ से फैजाबाद जा रही एक डीसीएम ने ट्रैक्टर के पीछे जोर दार टक्कर मार दी। इसके कारण ट्रैक्टर पलट गया और डीसीएम भी बुरी तहर से क्षतिग्रस्त हो गई। डीसीएम चालक मुस्ताक अली 35 पुत्र अब्दुल प्यारे व चालक सुफियान पुत्र मुस्ताक 18 ग्राम कलौली, थाना बालागंज जिला हरदोइ बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना स्थल पर पहुंची एनएचआई की एंबुलेंस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed