फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   संशोधित--चार शिक्षक निलंबित, तीन शिक्षामित्रों का कटा वेतन

संशोधित--चार शिक्षक निलंबित, तीन शिक्षामित्रों का कटा वेतन

Wed, 25 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
संशोधित--चार शिक्षक निलंबित, तीन शिक्षामित्रों का कटा वेतन
चार शिक्षक निलंबित, तीन शिक्षामित्रों का वेतन कटा
विज्ञापन

बाराबंकी। जिले की प्राथमिक शिक्षा के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुधवार सुबह परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण करने निकले तो दस बजे तक तीन स्कूलों में ताले लटकते मिले। शिक्षक से लेकर शिक्षामित्र तक सभी ड्यूटी से नदारद थे। कुछ बच्चे जरूर स्कूलों के बाहर खेलते मिले। हालात देख तमतमाए बीएसए ने गैर हाजिर चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया, वहीं तीन शिक्षामित्रों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। ये हालात तब हैं, जब परिषदीय विद्यालयों केे खुलने का समय सात बजे के बजाय सुबह नौ बजे कर दिया गया है और एक दिन बाद ही इन स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा होनी है।
नौनिहालों को शिक्षा से लेकर भोजन, नाश्ता, ड्रेस, जूूते-मोजे और किताबें मुहैया कराकर शिक्षित करने के लिए सरकार भले ही अरबों रुपये खर्च कर रही हो मगर मोटा वेतन पाने वाले परिषदीय स्कूलों के शिक्षक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीएसए पीएन सिंह बुधवार सुबह पूर्व माध्यमिक विद्यालय उखड़ी का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। स्कूल के बाहर कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसके बाद बीएसए इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे तो वहां भी साढ़े नौ बजे तक ताला लटक रहा था। दोनों स्कूलों के निरीक्षण के बाद बीएसए ने वहां तैनात शिक्षिका शांती पांडेय, रेखा दिनकर, आकांक्षा चौधरी व माधुरी मिश्रा को निलंबित कर दिया। इसी के साथ ड्यूटी से नदारद शिक्षामित्र कल्पना देवी का एक दिन का वेतन रोक दिया। इसके बाद बीएसए 10 बजे प्राथमिक विद्यालय दाउतपुर पहुंचे तो वहां भी ताला लटका मिला। इस स्कूल में तैनात शिक्षामित्र सुनीता देवी व कंचन मिश्रा गैरहाजिर मिलीं।
विज्ञापन

बीएसए पीएन सिंह ने बताया कि, निरीक्षण में तीन स्कूल बंद मिले थे, गैरहाजिर मिले चार शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है और शिक्षामित्रों का एक दिन का मानदेय काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed