फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   आधार कार्ड होगा तभी लगेगा एंटी रैबीज इंजेक्शन

आधार कार्ड होगा तभी लगेगा एंटी रैबीज इंजेक्शन

Sat, 11 May 2019 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड होगा तभी लगेगा एंटी रैबीज इंजेक्शन
एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने को आधार कार्ड साथ लाएं
विज्ञापन

बाराबंकी। जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए अब आधार कार्ड होना जरूरी है। इसके बाद बिना वैक्सीन नहीं लगेगी। यह व्यवस्था एंटी रैबीज वैक्सीन की बढ़ती मांग को देखते हुए शासन ने की है। इसकी जानकारी के अभाव में आधार के बिना अस्पताल पहुंच रहे लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है।

जिले में कुत्ता, बिल्ली, बंदर आदि के काटने पर एंटी रैबी वैक्सीन लगाने की व्यवस्था जिला अस्पताल के साथ सीएचसी पर भी की गई है। अभी तक इसके लिए किसी प्रपत्र की जरूरत नहीं पड़ती थी। कुछ माह से इसकी मांग काफी बढ़ गई। इससे अक्सर अस्पताल में वैक्सीन की कमी हो रही है। पिछले दिनों वैक्सीन खत्म होने पर फिर आपूर्ति के लिए ऑर्डर दिया गया। अब शासन ने एंटी रैबीज वैक्सीन के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता लागू कर दी है। जिला अस्पताल में इस आदेश पर दो-तीन दिन से अमल शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके बाद वैक्सीन लगवाने के लिए अस्प्ताल पहुंच रहे पीड़ितों को वापस किया जा रहा है। शुक्रवार को फतहाबाद निवासी रमेश को कुत्ते ने काट लिया। वह एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि आधार कार्ड चाहिए। उसके अभाव में रमेश को वापस कर दिया गया। इसी प्रकार भिटौली निवासी राधेलाल के पुत्र विनोद को भी आधार कार्ड न होने की वजह से निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके शुक्ला के मुताबिक एंटी रैबीज वैक्सीन की बढ़ती मांग को देखते हुए शासन ने यह आदेश जारी किया है। आधार कार्ड लाने वाले पीड़ितों को ही एंटी रैबीज लगाई जा रही है। इसके प्रचार-प्रसार के लिए कक्ष के बाहर नोटिस भी चस्पा किया गया है। जिससे लोगों को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed