{"_id":"5bad25a6867a557ece01eb9c","slug":"131538074022-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलिपिंस की टीम ने देखा मत्स्य पालन का व्यवसाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिलिपिंस की टीम ने देखा मत्स्य पालन का व्यवसाय
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिलीपींस की टीम ने देखा
मत्स्य पालन का व्यवसाय
- प्रदेश में मत्स्य पालन को बढ़ावा देकर आर्थिक मदद करेगी एशियन डेवलपमेंट बैंक की टीम
- जिले के कई मत्स्य पालन प्रक्षेत्रों का किया निरीक्षण
फोटो:- 42 पी
बाराबंकी। मत्स्य पालन के क्षेत्र में किसानों को आर्थिक रुप से मजबूती देने के लिए फिलीपींस से आई एक टीम ने जिले के कई मत्स्य पालन केंद्रों का निरीक्षण कर मत्स्य पालकों से बातचीत भी की। इस दौरान मत्स्य विभाग के मंडल व जिलास्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
गुरुवार को फिलीपींस देश से आई एशियन डेवलपमेंट बैंक की टीम ने सबसे पहले देेवा ब्लॉक क्षेत्र के परवेज आलम के मत्स्य आधार फार्म का निरीक्षण किया। टीम की सदस्य सियानी किम व श्रीकृष्ण रौतेला ने मत्स्य पालकों से कच्चा माल, मत्स्य की उत्पादकता तथा इनके बाजार की स्थिति आदि के बारे में जानकारी ली। इसके बाद टीम ने मिश्रीपुर में स्थापित आरएएस प्लांट का भी हाल देखा और यहां पानी का शोधन कर कम तापमान में मछली पालन, कम लागत में अच्छा उत्पादन करने पर मत्स्य पालक को बधाई भी दी। इसके बाद बैंक टीम की सदस्य सियानी किम व उनके टीम के अन्य सदस्यों ने मत्स्य बिक्री सहकारी समिति के अध्यक्षों के साथ बैठक कर उनकी राय जानी। इस दौरान किम ने कहा कि उनका यहां आने का उद्देश्य एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा मछली पालन के क्षेत्र में किसानों को आर्थिक रुप से मजबूती देने के लिए कार्य करेगी। इसको लेकर कई टीमें प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में गई है। फिलीपींस से आई टीम को मत्स्य पालन के क्षेत्र में काफी अच्छा कार्य होने पर प्रशंसा जताई। इस मौके पर सहायक निदेशक मत्स्य लखनऊ डॉ. हयेंद्र प्रसाद, डॉ. एसपी बघेल, सहायक निदेशक मत्स्य मो. आफाक खां, क्षेत्रीय मत्स्य अधिकारी रमेश कुमार समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।