{"_id":"59ca93404f1c1bab538b4859","slug":"131506448192-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएन ईपीएसएस सुल्तानपुर ने जीती शतरंज प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएन ईपीएसएस सुल्तानपुर ने जीती शतरंज प्रतियोगिता
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
केएन ईपीएसएस सुल्तानपुर ने जीती शतरंज प्रतियोगिता
बाराबंकी। टिकैतनगर के जेबीएस इंस्टीट्यूट में डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि लल्लू सिंह सांसद फैजाबाद के द्वारा किया गया।
बीबीए की छात्रा अनीता व सुनीता ने मां सरस्वती वंना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सांसद द्वारा समस्त पर्यवेक्षक व निर्णायक टीम का परिचय प्राप्त कर शतरंज की एक चाल चलकर प्रतियोगिता शुभारंभ की घोषणा की गई।
प्रतियोगिता में शतरंज का पहला खेल किसान पीजी कॉलेज बहराइच और केएनआईपीएसएस सुल्तानपुर के बीच खेला गया। जिसमें केएनईपीएसएस सुल्तानपुर को 4.0 से विजय प्राप्त हुई। दूसरा मैच नंदिनी नगर पीजी कॉलेज नवाबगंज गोंडा व झुनझुनवाला पीजी कॉलेज फैजाबाद के मध्य खेला गया।
विज्ञापन
जिसमें नंदिनी नगर पीजी 3.1 से विजयी रहा। फाइनल मैच केएनईपीएसएस सुल्तानपुर व नंदिनी नगर पीजी कॉलेज नवाबगंज गोंडा के मध्य खेला गया जिसमें केएनईपीएसएस सुल्तानपुर विजयी रहा।
शतरंज प्रतियोगिता का समापन एसपी अनिल कुमार सिंह के द्वारा किया गया। संस्थान के अध्यक्ष अंगद कुमार सिंह एवं संस्थान की निदेशिका पूनम सिंह ने विजयी टीम को जीत की बधाई दी तत्पश्चात पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया और समस्त टीमों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।