{"_id":"595bdce74f1c1bf5078b46ef","slug":"131499192551-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादेवा मेला को लेकर डीएम ने दिए दिशा निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादेवा मेला को लेकर डीएम ने दिए दिशा निर्देश
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महादेवा मेला को लेकर डीएम ने दिए दिशा निर्देश
- 10 जुलाई से शुरू होगा सावनी मेला
रामनगर(बाराबंकी)। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने तहसील सभागार में श्रावण मास मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में बारी-बारी से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिया कि सफाई व्यवस्था के लिए 80 सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएं। मंदिर परिषद तक बैरीकेडिंग और होल्डअप की भी व्यवस्था 8 जुलाई तक पूरी कर लें। ख्याल रखा जाए कि भीड़ के दिवसों में रविवार और सोमवार को श्रद्धालुओं का समुचित आवागमन बना रहे।
जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं और कांवरियों को नहाने के लिए शुद्ध जल उपलब्ध कराने के लिए बोहनिया और अभरन तालाब की साफ-सफाई व्यवस्था के साथ ही उसमें पर्याप्त जल की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए। मेले के दौरान विद्युत व्यवस्था पर विशेष बल देते हुए कहा कि मेले के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके लिए पहले से ही विद्युत तार और ट्रांसफार्मर का परीक्षण कर लें। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि महादेवा मेला परिसर में हेल्थ कैंप स्थापित करने के साथ वहां पर डॉक्टर, स्टॉफ और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बताया कि महादेवा मंदिर परिषद के पास मेला कंट्रोल रूम के साथ ही खोया-पाया शिविर भी बनाया जाएगा। मेला परिसर में प्रत्येक संवेदनशील स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेला परिसर में दुकानदार अपनी दुकान के सामने रेट लिस्ट रखेंगे, जिससे ग्राहक से किसी तरह की विवाद से बचा जा सके। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 10 जुलाई से श्रावण मास मेला शुरू होगा। इसको ध्यान मे रखते हुए छुट्टा जानवरों के मेला परिसर में प्रवेश न कर सकने के इंतजाम के लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए। इस बैठक में संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।