{"_id":"69bb0f76d72feffbed013427","slug":"13-trains-diverted-on-barabanki-route-route-changed-from-budhwal-barabanki-news-c-315-1-slko1012-161826-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बाराबंकी रूट पर 13 ट्रेनें डायवर्ट, बुढ़वल से बदला रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बाराबंकी रूट पर 13 ट्रेनें डायवर्ट, बुढ़वल से बदला रास्ता
Thu, 19 Mar 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। इंजीनियरिंग कार्य के चलते रेलवे ने दो अप्रैल से 13 मई 2026 तक ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया है। इस दौरान बाराबंकी और बुढ़वल रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली 13 प्रमुख ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है, जबकि कई स्टेशनों पर ठहराव भी समाप्त कर दिया गया है।
इस अवधि में 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल, 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल और 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल अब बाराबंकी-लखनऊ-कानपुर मार्ग के बजाय बुढ़वल-सीतापुर सिटी-शाहजहांपुर-बरेली-मुरादाबाद-गाजियाबाद रूट से चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों का बाराबंकी, लखनऊ, ऐशबाग और कानपुर सेंट्रल पर ठहराव नहीं रहेगा।
इसी तरह 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों छह, 13, 20, 27 अप्रैल व चार और 11 मई को कासगंज-शाहजहांपुर-सीतापुर सिटी-बुढ़वल-गोरखपुर मार्ग से चलाई जाएगी। इसके चलते बाराबंकी, लखनऊ और कानपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव समाप्त रहेगा।
विज्ञापन
वहीं 15270 साबरमती-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस आगामी चार 4, 18, 25 अप्रैल व दो और नौ मई को तथा 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल तीन, 10, 17, 24 अप्रैल व एक और आठ मई को कानपुर-प्रयागराज-पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पाटलिपुत्र मार्ग से चलाया जाएगा। इनका भी बाराबंकी, लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर व छपरा समेत कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।
इसके अलावा 11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर, 15066 पनवेल-गोरखपुर, 15046 ओखा-गोरखपुर, 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर, 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर और 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस को भी अलग-अलग तिथियों पर कानपुर-प्रयागराज-प्रतापगढ़-अयोध्या मार्ग से चलाया जाएगा। इन ट्रेनों का बाराबंकी व लखनऊ रूट पर ठहराव नहीं रहेगा। मार्ग परिवर्तन के चलते इस अवधि में बुढ़वल स्टेशन से ट्रेनों का डायवर्जन किया जा रहा है, जबकि बाराबंकी स्टेशन से लंबी दूरी की कई ट्रेनों की सीधी कनेक्टिविटी प्रभावित हुई है।
यात्रा से पहले करें जानकारी
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे अपने कार्यों को पूरा करने के लिए परिवर्तन करता है। इसलिए बाराबंकी में 18 लेने वाली ट्रेनों के अलावा बाराबंकी से गोरखपुर और लखनऊ की ओर जाने वाली यात्री ट्रेन का रूट और ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।