फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   13 arrest

जुआ खेलते दो पूर्व प्रधान समेत 13 को दबोचा

Fri, 12 Feb 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
13 arrest
बाराबंकी। रायबरेली जिले के सीमा से सटे आम के बाग में रात के अंधेरे में जुआ खेल रहे अमेठी जिले के दो पूर्व प्रधान व एक व्यापारी समेत 13 लोगों को हैदरगढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने इनके पास से दो लाख रुपये की नकदी, तीन बाइक व चार कार बरामद की। पकड़े गए जुआरियों में जिले के अलावा रायबरेली, अमेठी व उन्नाव जिले के अधिकांश लोग शामिल है।
विज्ञापन

इसका खुलासा गुरुवार को एसपी यमुना प्रसाद ने पुलिस लाइन के सभागार में किया। एसपी ने कहा कि अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार रात हैदरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी को रायबरेली जिले की सीमा पर रामबक्श तिवारी के आम के बाग में जुआ खेले जाने की सूचना मिली।
विज्ञापन

इस पर पहले एक आरक्षी को मौके पर भेजकर गोपनीय तरीके से जांच कराई तो सूचना सही मिली। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक की टीम ने बाग की घेराबंदी की तो रात के अंधेरे में एलईडी लाइट जलाकर जुआ खेल रहे 13 अभियुक्तों को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें दो अमेठी जिले के पूर्व प्रधान व एक का रायबरेली में व्यापार है। पुलिस ने फड़ से पौने दो लाख व जामा तलाशी कर 25 हजार दो सौ 70 रुपये, तीन बाइक, चार कार, 12 मोबाइल फोन, एक बैटरी व चार एलईडी लाइटें बरामद की गई है। पकड़े गए जुआरियों पर हैदरगढ़ कोतवाली में केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

पकड़े गए जुआरी अमेठी, रायबरेली व उन्नाव के निवासी
हैदरगढ़ पुलिस की पकड़ में आए जुआरियों में कोतवाली क्षेत्र के सुनील कुमार सिंह उर्फ रानू, सुरेश कुमार, अमेठी के जायस थाने के शकील उर्फ गुड्डू, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोतीलाल गुप्ता व दिनेश कुमार सिंह पूर्व प्रधान है। अमित सिंह, शशिकांत यादव व विपिन कुमार, मोहनगंज थाना क्षेत्र के अनुपम सोन व अंजनी कुमार यादव, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के इंसाद, रायबरेली के कोतवाली नगर के उमेश मिश्रा तथा उन्नाव के मौरावा निवासी अमित मिश्रा का रायबरेली में व्यापार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed