फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   125 patients with influenza symptoms reached district hospital

Barabanki News: इन्फ्लूएंजा के लक्षण वाले 125 मरीज पहुंचे जिला अस्पताल

Thu, 16 Mar 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 16 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
125 patients with influenza symptoms reached district hospital
बाराबंकी। तेजी से बदल रहे मौसम व इन्फ्लूएंजा के नए वैरियंट एच3एन2 के आने के बाद से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जिला अस्पताल में बुखार, जुकाम व इन्फ्लूएंजा के लक्षण वाले मरीजों की भरमार है। ऐसे करीब सवा सौ मरीज बुधवार को पहुंचे। यहीं नहीं, सीएचसी पीएचसी पर भी आने वाले मरीजों में 25 से 30 प्रतिशत मरीज जुकाम बुखार आदि के ही हैं। जिला अस्पताल में इन्फ्लूएंजा के लक्षण वाले करीब 125 मरीज बुधवार को आए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इसे लेकर आठ बेड का वार्ड बनाकर तीन डाक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है। शहर से लेकर गांव गांव में भी बुखार से लोग पीड़ित है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना डेढ़ हजार से अधिक लोग आ रहे हैं मगर इनमें 110 से 130 मरीज बुखार के होते हैं। इसे देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में आठ बेड का इन्फ्लूएंजा वार्ड बना दिया है। आठ-आठ घंटे के लिए तीन डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार को अस्पताल में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने तक के लिए मारामारी मची थी। इन्फ्लूएंजा के लक्षण वाले करीब 125 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सा अधीक्षक व वरिष्ट फीजिशियन डॉ. राजेश कुशवाहा ने ही 75 से अधिक मरीजों को परामर्श देते हुए दवाएं दी। मरीजों को मास्क लगाने के लिए कहा जा रहा है। जिला अस्पताल में जांच की सुविधा का दावा किया जा रहा है मगर अभी तक कोई नमूना नहीं लिया गया है। सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि नए वैरियंटको लेकर विभाग सतर्क है। सीएचसी-पीएचसी पर 25 से 30 फीसदी मरीज जुकाम व बुखार के ही हैं। हालांकि घबराने वाली कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed