{"_id":"5babd4c6867a55019d617ac5","slug":"121537987782-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से नकदी व हजारों का सामान उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर से नकदी व हजारों का सामान उठा ले गए चोर
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान के घर से नकदी व हजारों की चोरी
फोटो-33
अमर उजाला ब्यूरो
बडडूपुर(बाराबंकी)। एक किसान के घर में पीछे की दीवार से नकब लगाकर घुसे चोर नकदी व जेवरात समेत हजारों का सामान ले उड़े। पीड़ित की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है।
बड्डूपुर थाना क्षेत्र के डफ्फरपुर निवासी किसान शिव दर्शन के घर में मंगलवार रात चोरों ने कमरों मे रखी अलमारी व बक्सों का ताला तोड़कर 25 हजार की नकदी, सोने, चांदी के जेवरात व 90 लीटर मेंथा आयल उड़ा लिया। वहीं परिवार सहित छत पर सो रहे शिव दर्शन को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। बुधवार की सुबह होने पर कमरे में बिखरे पड़े सामान से चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर चोरी की तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक बीपी यादव ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।