फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   शिक्षामित्रों ने दिन भर दिया धरना, मंत्री को सौंपा ज्ञापन

शिक्षामित्रों ने दिन भर दिया धरना, मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Fri, 28 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने दिन भर दिया धरना, मंत्री को सौंपा ज्ञापन
बाराबंकी। समायोजन रद्द होने से खफा शिक्षामित्र शुक्रवार को हाईवे जाम करने के लिए निकल नहीं पाए। भारी संख्या में पुलिस और पीएसी को देख पूरे दिन बड़ेल स्थित एक लॉन में धरना प्रदर्शन करते रहे। इसके बाद शाम को पहुंचे ग्राम्य विकास मंत्री को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि धैर्य रखे मुख्यमंत्री इस मुद्दे को लेकर काफी गंभीर है। एसडीएम सदर, सीओ सिटी और शहर कोतवाल जब तक शिक्षामित्रों का धरना चला मौके पर ही जमे रहे।
विज्ञापन

समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्रों का आंदोलन दिन ब दिन तेज होता जा रहा है। बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय पर ताला जड़ पूरे दिन धरना प्रदर्शन किया गया। वहीं शुक्रवार को हाइवे जाम करने की रणनीति बना रहे थे कि पुलिस और प्रशासन की सख्ती के आगे बड़ेल स्थित एक निजी लॉन से बाहर नहीं निकल पाए। सुबह नौ बजे से ही शिक्षामित्र एकत्र होने लगे। देखते ही देखते पूरा लॉन शिक्षामित्रों से पट गया। सभी धरने पर बैठ गए। इसके बाद शाम को नगर पालिका में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह को शिक्षामित्रों ने ज्ञापन सौंपा। जिस पर ग्राम्य विकास मंत्री ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री इस मुद्दे को लेकर काफी गंभीर हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर अपर मुख्य सचिव को वार्ता के लिए बुलाया है। धरने के दौरान एसडीएम सदर एसपी सिंह और सीओ सिटी श्वेता श्रीवास्तव, कोतवाल उमेश बहादुर सिंह व भारी संख्या में मौजूद पीएसी बल मौजूद रहा। इससे पूर्व धरना स्थल पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव और बीएसए पीएन सिंह को सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


सरकार शिक्षामित्रों के हित में करे फैसला
धरने को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष विनोद वर्मा आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह पटेल ने कहा कि सरकार को शिक्षामित्रों के पक्ष में कोई न कोई निर्णय ले लेना चाहिए। अनिल शर्मा इस मौके पर रामशंकर राठौर, संजय शुक्ला, बजरंग, चंद्रमौलि, रोहित त्रिपाठी, धर्मेंद्र यादव, गिरजेश त्रिपाठी, रुपेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र नाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षामित्रों के पक्ष में शिक्षक भी उतरे
दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने समायोजन रद्द किए जाने के विरोध में गन्ना कार्यालय परिसर में धरना दिया। धरना दे रहे पदाधिकारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सीएम को भेजा है। इस दौरान जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरुणेंद्र वर्मा ने मौके पर पहुुंच शिक्षामित्रों को समर्थन देने की घोषणा की। कहा कि शिक्षक परिवार शिक्षामित्रों के साथ है। इस मौके पर रामधन यादव, प्रदीप कुमार वर्मा, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed