{"_id":"5a0c88784f1c1bda538bd27f","slug":"111510770808-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्यो का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्यो का बहिष्कार
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रसाद वर्मा की अगुवाई में स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बुधवार को उपजिलाधिकारी के विरोध में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया।
नाराज अधिवक्ताओं का आरोप है कि, उपजिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन नहीं करके शासन के आदेशों की अवहेलना जा रही है।। आरोप है कि, शिकायत लेकर जाने वाले अधिवक्ताओं से एसडीएम अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं। वकीलों का आरोप है कि, एसडीएम अपने चेंबर में तहसीलदार व नायब तहसीलदार को बैठाए रहते हैं, इससे न्यायिक कार्य के संचालन में रुकावट आती है। एसडीएम की कार्यप्रणाली से नाराज अधिवक्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर में नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया तथा न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। इस मौके पर तहसील बार के उपाध्यक्ष बालचंद, राम हृदय यादव, शिवकुमार श्रीवास्तव, शेष नारायण वर्मा, अजीत वर्मा, सुनील द्विवेदी, अशोक पांडेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।