फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   105 youth received appointment letters

Barabanki News: 105 युवाओं को मिले नियुक्त पत्र

Sat, 28 Dec 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 28 Dec 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
105 youth received appointment letters
सूरतगंज ब्लॉक परिसर में आयोजित रोजगार मेले में स्टालों पर जानकारी लेतीं महिला अभ्यर्थी।  स्रोत-
सूरतगंज (बाराबंकी)। विकासखंड सूरतगंज परिसर में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभाग करने वाली कंपनियों ने साक्षात्कार के माध्यम से 105 युवाओं को रोजगार मुहैय्या कराया।
विज्ञापन


जिला सेवायोजन कार्यालय व आईटीआई बाराबंकी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमाधारक व परास्नातक उत्तीर्ण 270 युवाओं ने पंजीकरण कराया। इनमें से 105 युवाओं का चयन किया गया। इसमें 11 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इन कंपनियों में 1550 स्थान रिक्त थे।
विज्ञापन


जिला समन्वयक व नोडल आईटीआई प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र मिल गया है। इन्हें 10 हजार से 22 हजार रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इस मौके पर सुग्रीव, प्रीतम, अखिलेश, विनोद व अंजनि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed