{"_id":"5c30f543bdec22569b2f09eb","slug":"101546712387-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी परीक्षा में बबाल की जांच करेगी विश्वविद्यालय की जांच समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलबी परीक्षा में बबाल की जांच करेगी विश्वविद्यालय की जांच समिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। एलएलबी की परीक्षा में हुए बवाल के बाद परीक्षा निरस्त करने के मामले को अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने काफी गंभीरता से लिया है। इसको लेकर शानिवार को विश्वविद्यालय में परीक्षा समिति की बैठक उप कुलपति प्रो. एस एन शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। विभिन्न पहलुओं पर हुई चर्चा के बाद मामले की जांच के लिए समिति गठित की है।
शहर के जनेस्मा कॉलेज में शुक्रवार को सात लॉ कॉलेजों की एलएलबी व बीबीए बीसीए की परीक्षा थी। क्षमता से अधिक छात्रों का केंद्र बनाने को लेकर अव्यवस्था के बीच छात्रों ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान कुर्सी तोड़ने के साथ टेंट व कापियां तक फाड़ी गईं। ऐसे में विश्वविद्यालय को शुक्रवार की परीक्षा निरस्त करने के साथ आगामी परीक्षा कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया था।
शनिवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में प्राचार्य, परीक्षा नियंत्रक व आर्ब्जवर की रिपोर्ट पर चर्चा की। जिस कॉलेज के अध्यक्ष जिलाधिकारी हों उसके मजिस्ट्रेट की निगरानी में बबाल होना चिंतनीय है। इसको लेकर वाइस चांसलर के नेतृत्व वाली जांच समिति जांच करेगी। उसके बाद मामले की रिपोर्ट आने के बाद बाराबंकी जिले की परीक्षा कब और कहां कराई जाए, इसका निर्णय लिया जाएगा।