{"_id":"5babd4b0867a557ea40c8fdf","slug":"101537987760-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती में बराबरी पर छूटा बलराम व रमेश का मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती में बराबरी पर छूटा बलराम व रमेश का मुकाबला
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुश्ती में बराबरी पर छूटे बलराम व रमेश
क्रासर
- नागलीला मैदान में दंगल देखने को उमड़ी भीड़
फोटो-18पी
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। बदोसराय कस्बे के नागलीला मैदान में विराट दंगल का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें क्षेत्र के नामी-गरामी पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाएं । सबसे देर तक 20 मिनट तक चली बलराम व रमेश की कुश्ती बराबरी पर छूटी। सुबह के समय हुए दंगल को देखने के लिए आस-पास के लोगों की काफी भीड़ नागलीला मैदान में उमड़ पड़ी जिसमें सबसे बड़ी दो कुश्ती हुई। इसमें ददौरा के बलराम व पारा के रमेश पहलवान के मध्य हुई कुश्ती का मुकाबला काफी रोमांचक रहा। 20 मिनट तक चली इस कुश्ती में दोनों पहलवानों ने अपने-अपने पैंतरे लेकिन नाकाम रहे। उसके बाद दूसरी बड़ी कुश्ती पहलवान रामकरन व विवेक के मध्य हुई। इस मुकाबले में रामकरन ने लंगड़ी दांव का प्रयोग कर विवेक को चित्त कर अपनी जीत दर्ज कराई। इसी क्रम में पहलवान विपिन व अर्जुनदास के मध्य हुई कुश्ती में अर्जुन दास ने विपिनदास को पटकनी देकर कुश्ती अपने नाम कर ली। फिर विष्णु व अकरम के बीच हुए कुश्ती के मुकाबले में मसौली के अकरम ने बाकुड़ी दांव लगाकर विष्णु को धराशाई कर दिया। उसके बाद बब्बन पहलवान व निर्मल हुई कुश्ती में धोबी पाट का दांव लगाकरर बब्बन ने निर्मल को चारो खाने चित कर दिया।