{"_id":"59739a7a4f1c1b47308b456e","slug":"101500748410-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह दस बजे तक स्कूल नहीं पहुंचे गुरूजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह दस बजे तक स्कूल नहीं पहुंचे गुरूजी
Updated Sun, 23 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह दस बजे तक स्कूल में नहीं मिले शिक्षक
सिद्धौर (बाराबंकी)। विकास खंड सिद्धौर के राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल असदामऊ बेलहरी, मकदूमपुर में शनिवार को 10 बजे तक कोई भी अध्यापक मौजूद नहीं था। इतना ही नहीं एक छात्र ने बताया कि प्रधानाध्यापिका सुबह आई थीं और थोड़ी देर बाद चली गईं।
राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल असदामऊ बेलहरी में प्रधानाध्यापिका विनीता वर्मा व एक सहायक अध्यापक अनुपम की तैनाती है। इस विद्यालय में 25 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। शनिवार सुबह 10 बजे तक विद्यालय में मात्र पांच छात्र थे। कक्षा 10 के छात्र राहुल ने बताया कि प्रधानाध्यापिका सुबह आई थीं और एक घंटे बाद यह कहकर वापस चली गई कि 11 बजे के बाद विद्यालय में ताला बंद कर देना। फोन पर प्रधानाध्यापिका ने बताया कि सहायक अध्यापक अनुपम छुट्टी पर हैं और उन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय बुलाया गया था, इससे आना पड़ा। उन्हें सिद्धौर ब्लॉक में बिना मान्यता चल रहे विद्यालय की जांच के लिए प्रभारी बनाया गया है। विद्यालय में रहूं कि अधिकारियों के निर्देश का पालन करूं।