{"_id":"594c0db74f1c1b9f5d8b488b","slug":"101498156471-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर का पाइप फटा महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर का पाइप फटा महिला झुलसी
Updated Fri, 23 Jun 2017 04:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस सिलेंडर का पाइप फटा, महिला झुलसी
देवा कोतवाली क्षेत्र के शरीफाबाद का में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर का पाइप फटने से आग की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं रसोईघर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। परिवारीजनों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत में सुधार न होते देख उसे सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया गया।
देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शरीफाबाद निवासी सिंकी (30) पत्नी राजू सिंह बृहस्पतिवार की सुबह गैस सिलेंडर पर खाना बनाने जा रही थी। जैसे ही महिला ने चूल्हे में आग लगाई वह आग की चपेट में आकर जलने लगी। शोर सुनकर परिवारीजन जब तक उसे बचाते वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। महिला के पति ने 108 नंबर की एंबुलेंस से उसे सीएचसी देवा ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। इमरजेंसी में महिला की हालत में सुधार न होने पर उसे लखनऊ के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पति राजू ने बताया कि रसोई में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया।