{"_id":"21be27d93c61bc60405bb8cfe8cbc34a","slug":"10-thousand-robbed-with-truck-driver-in-broad-daylight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक से दिनदहाड़े रु 10 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक से दिनदहाड़े रु 10 हजार की लूट
बाराबंकी/अमर उजाला
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अनिखा गांव के पास जंगल में खलीलाबाद से 58 मवेशियों को लादकर एक ट्रक बुधवार को कुर्सी स्थित अमरून फैक्ट्री जा रहा था। भयारा-सदरुद्दीनपुर मार्ग पर अनिखा जंगल के पास ट्रक को पीछे से ओवर टेक करने का प्रयास कर रही सपा झंडा लगी एक कार कुछ दूर पीछे चलती रही।
उसके बाद जब कार ट्रक के आगे निकली तो कार रोक कर उतरे तीन अज्ञात लोगों ने ट्रक चालक मो. विलाल पुत्र आमिल हुसैन निवासी मुरादाबाद को ट्रक से नीचे उतार कर उसकी लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी।
ट्रक में सवार दो अन्य लोग बाबू व आसिफ निवासी मुरादाबाद भाग निकले। चालक की पिटाई कर आरोपियों ने ट्रक में रखे दस हजार रुपये लूटने के बाद भाग गए। ट्रक चालक ने थाने पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ पिटाई कर लूटपाट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
ट्रक चालक ने बताया कि जिस कार से आरोपी आए थे उस पर सपा का झंडा लगा हुआ था। तहरीर लेने के बाद पुलिस मौके पर जाकर मामले की छानबीन करने के बाद मामले को दबाने में लगी हुई है।
खलीलाबाद से कुर्सी कटने के लिए जा रहे थे मवेशी
ट्रक चालक मो बिलाल ने बताया कि ट्रक में लदे 58 मवेशी खलीलाबाद से कुर्सी स्थित अमरून फैक्ट्री कटने के लिए जा रहे थे। मवेशियों का व्यापारी फतेहपुर निवासी जाबेद पुत्र अब्बास बताया जा रहा है। चालक ने बताया कि सभी मवेशियों को आरोपियों ने लूटपाट करने के बाद ट्रक से खोलकर भगा दिया।
अनिखा के पास जंगल में ट्रक से लूटपाट करने का कोई भी मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर शिकायत मिलती है तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
-जेपी चौबे, थानाध्यक्ष जहांगीराबाद