{"_id":"628bdb283b069c544347213f","slug":"10-people-ill-barabanki-news-lko6319503178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित नाश्ता करने से 10 की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित नाश्ता करने से 10 की हालत बिगड़ी
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। बकरी का दूध और चावल खाने से करीब 10 लोग बीमार हो गए। हालत बिगड़ने पर सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलते ही सीएमओ ने पूरे मामले की जांच के लिए टीम को गांव भेजा है। गांव पहुंची टीम मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के ग्राम मुस्काबाद निवासी दो सगे भाई दिलावर व अनवर एक साथ रहते हैं। दिलावर के पांच बच्चे तहसीन (11), आसिफ (2), जोया (3), महक (5), तसलीम (8) वहीं अनवर के तीन बच्चे ताजरीन (8), आशिफ (5), जहूर (3) के साथ दिलावर की बहन तस्लीम (25) व उसकी पुत्री हिना (3) ने सोमवार की सुबह घर पर नाश्ते में चावल के साथ बकरी का दूध खाया था। इसके बाद अचानक बच्चों व एक महिला के पेट में दर्द के साथ उल्टी शुरू हो गई।
इस पर परिवारीजनों ने आननफानन सबको सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर मौजूद चिकित्सकों ने सभी का उपचार शुरू कर दिया। वहीं सीएमओ के आदेश पर गांव में टीम भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है। इस बाबत सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला फूड प्वाइजिंग का लगता है।
विज्ञापन
सभी पीड़ितों का सीएचसी में इलाज किया जा रहा है। सभी की हालत स्थिर और खतरे से बाहर है। सीएमओ के आदेश पर दो चिकित्सकों के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम को गांव भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है।