{"_id":"64d7dc904f82bc12c50d0f16","slug":"10-lands-and-houses-of-the-smugglers-attached-barabanki-news-c-315-1-brp1006-2572-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तस्करों के सरगना की 10 जमीनें व मकान कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तस्करों के सरगना की 10 जमीनें व मकान कुर्क
Sun, 13 Aug 2023 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिराेह के सरगना अलीम उर्फ साधू की दो करोड़ 30 लाख रुपये की संपत्ति शनिवार को प्रशासन ने कुर्क कर ली। इस संपत्ति में एक मकान व 10 जमीनें शामिल हैं जो तस्कर व उसकी पत्नी के साथ परिजनों के नाम से खरीदी गई थीं।
मार्फीन, स्मैक आदि की तस्करी के लिए कुख्यात जैदपुर के टिकरा मुर्तजा गांव निवासी अलीम उर्फ साधू की ओर से कई साल से मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। उस पर छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार अलीम गिरोह का सरगना है, जिसमें उसके पुत्र कैफ के साथ कई लोग शामिल हैं। पुलिस ने गत दिनों अलीम व उसके साथियों पर गैंगस्टर का केस दर्ज करने के बाद अपराध से अर्जित संपत्ति चिह्नित की थी।
इसे कुर्क करने के लिए डीएम से अनुमति मिलने के बाद शनिवार को पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने टिकरा मुर्तजा गांव पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस ने गांव में स्थित उसकी 10 जमीनों व मकान को कुर्क कर सरकारी बोर्ड लगा दिया है। यह संपत्तियां अलीम, उसकी पत्नी तरन्नुम व अन्य परिजनों के नाम थीं। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि करीब दो करोड़ 30 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है।