फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   1,100 MBBS seats will increase in the country

देश में बढ़ेंगी एमबीबीएस की 1100 सीटें

Fri, 07 Oct 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 07 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
1,100 MBBS seats will increase in the country
मंत्री अनुप्र‌िया पटेल - फोटो : अमर उजाला
निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस के लिए फीस पर केंद्र सरकार का कोई नियत्रंण नही है। फीस तय करने का काम राज्य सरकारों का है।  केंद्र पूरे देश में 11 नये एम्स खोल रहा है। प्रत्येक में एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी। यह बात गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कही। वह शहर के डाक बंगले में एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सबसे लाचार मुख्यमंत्री निकले। 
विज्ञापन


अनुप्रिया पटेल ने कहा कि रायबरेली का एम्स अगले छह सात महीने में शुरू हो जाएगा। कहा कि केंद्र सरकार जितनी मदद दे रही है, प्रदेश सरकार उसे खर्च नहीं कर पा रही है। उन्होंनेे कहा कि उन्हें नही मालूम कि यूपी में डेंगू से कितने लोगों की मौत हुई है। अभी उनके पास पूरे आंकड़े नहीं हैं।
विज्ञापन


मानसून के पहले ही केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी जरूरतों को जान लिया था। उसके अनुसार सभी राज्यों को मदद दे दी गई है। अपना दल में हो रही उठापठक के बारे में कहा कि यह जनता तय करेगी कि कौन सही है कौन गलत।  हमारे दल की बात पुरानी हो चुकी है। अब चाचा-भतीजे पर बात कीजिए। उन्होंने कहा कि जनता ने अखिलेश यादव को अपना नायक चुना था। लेकिन वह प्रदेश के सबसे लाचार मुख्यमंत्री निकले। प्रदेश स
विज्ञापन
विज्ञापन


रकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी है, कानून नाम की कोई चीज नहीं है। सर्जिकल स्ट्राइक के सवाल पर अनुप्रिया ने कहा कि हमें अपने जवानों की बहादुरी पर गर्व है। इस पर सवाल उठाना गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed