फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki police questioned Dr. Alka for four hours in ambulance case

एंबुलेंस मामले में बाराबंकी पुलिस ने डॉ. अलका से की चार घंटे पूछताछ, साथ ले गई कई कागजात

Sun, 04 Apr 2021 08:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 04 Apr 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Barabanki police questioned Dr. Alka for four hours in ambulance case
डॉ. अलका राय से बाराबंकी पुलिस ने की पूछताछ। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के मोहाली कोर्ट में मुख्तार की पेशी में इस्तेमाल की गई एंबुलेंस के मामले की जांच करने के लिए बाराबंकी पुलिस रविवार को जनपद पहुंची। पुलिस की छह सदस्यीय टीम इस मामले में आरोपी चिकित्सक डॉ. अलका राय से चार घंटे तक पूछताछ करने के बाद लौट गई।
विज्ञापन


बाराबंकी पुलिस टीम कोतवाली पुलिस के साथ रविवार को लगभग 11 बजे काले रंग की स्कार्पियो से बलिया मोड़ स्थित डॉ. अलका राय के श्याम संजीवनी अस्पताल पहुंची। स्कार्पियो का नंबर ढका हुआ था। टीम में महिला कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर भी शामिल थीं।
विज्ञापन


टीम ने यहां डॉ. अलका राय से चार घंटे तक पूछताछ की। टीम एंबुलेंस के पंजीकरण से संबंधित कागजात भी लेकर आई थी। उस पर मौजूद हस्ताक्षर से डॉ. अलका राय के हस्ताक्षर का मिलान कराया गया। इस संबंध में डॉ. अलका राय ने बताया कि पुलिस टीम अपने साथ पंजीकरण के दस्तावेज लेकर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दावा किया कि उन दस्तावेज पर उनके हस्ताक्षर नहीं थे। बताया कि टीम उनके हस्ताक्षर और आईडी कार्ड साथ लेकर गई है। पुलिस टीम हस्ताक्षर का मिलान फोरेसिंक एक्सपर्ट से करा सकती है। डॉ. अलका ने बताया कि उनके साथ साजिश की गई है। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

 गौरतलब है कि विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब के मोहाली स्थित कोर्ट में जिस एंबुलेंस से ले जाकर पेश किया गया था, वह बाराबंकी जिले में पंजीकृत है। लेकिन जांच में पता चला कि पंजीकरण के दौरान जो पता दिया गया है, वहां श्याम संजीवनी अस्पताल मौजूद ही नहीं है।


इस पर आरटीओ बाराबंकी ने श्याम संजीवनी अस्पताल की संचालिका व भाजपा नेत्री डा. अलका राय के विरुद्ध कोतवाली बाराबंकी में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी आधार पर बाराबंकी की पुलिस टीम जांच करने आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed